फिलिस्तीन की आज़ादी के अग्रणी दल हमास के प्रमुख शहीद याह्या सिनवार की मैदाने जंग में शहादत के बाद फिलिस्तीन का प्रतिरोध और मुक्ति आंदोलन और तेज़ होगा।
फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना की तरफ से पिछले एक साल से अधिक समय से चलाये जा रहे जनसंहार के विरुद्ध हमास के प्रतिरोध का नेतृत्व करने वाले याह्या सिनवार शत्रु देशों की अफवाहों और दुष्प्रचार के विपरीत किसी सुरक्षित टनल में नहीं बल्कि मैदाने जंग में ज़ायोनी सेना का मुक़ाबला करते हुए शहीद हुए जिसने उन्हें दुनियाभर में आज़ादी और न्यायपसंद लोगों की निगाहों में और अधिक लोकप्रिय बना दिया है।